राम मंदिर हमारा एजेंडा नहीं, इससे NDA को हो सकता है भारी नुकसान : चिराग पासवान !!

चिराग पासवान !
delhi-ncr news | Date: 06-Jan-2019 | 12:40:01
06 जनवरी 2019,
नई दिल्ली !!
बिहार में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने लोकसभा चुनावों से पहले उठाए जा रहे राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे विवादित मुद्दों को नामंजूर कर दिया. साथ ही यह आशंका भी जताई कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को विकास के मुद्दे से भटकने का नुकसान हो सकता है. लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शेखपुरा जिले में कहा कि लोकसभा चुनाव में मुझे लगता है, राम मंदिर हमारा मुद्दा नहीं है.
NDA के लिए विकास ही होना चाहिए चुनावी मुद्दा !
चिराग की लोकसभा सीट जमुई का एक हिस्सा शेखपुरा जिले में आता है. उन्होंने कहा, 'NDA के लिए विकास ही चुनावी मुद्दा होना चाहिए. मुझे यकीन है कि इससे गठबंधन को बिहार की 40 सीटों में से 35 जीतने में मदद मिलेगी. मुझे उम्मीद है कि चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा और राम मंदिर एवं तीन तलाक जैसे मुद्दे किनारे रखे जाएंगे. इससे गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान हो सकता है.'
केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने पिछले महीने उस वक्त भी ऐसी टिप्पणियां की थीं जब भाजपा को राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था.
JDU ने लोकसभा में भी इस विधेयक पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था !
चिराग ने यह टिप्पणियां ऐसे समय में की हैं जब तीन तलाक के मुद्दे पर संसद में हंगामा हो रहा है. वहीं, राज्य में भाजपा की एक अन्य सहयोगी जदयू ने राज्यसभा में तीन तलाक संबंधी विधेयक पर वोटिंग की स्थिति में विधेयक के के पक्ष में वोट डालने से इनकार कर दिया है. JDU ने लोकसभा में भी इस विधेयक पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo