छत्तीसगढ़ : PM मोदी के दौरे से पहले CRPF जवानों की बस पर नक्सली हमला, 2 शहीद, 28 घायल !!

PM मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों की साजिश !
chattisgarh news | Date: 09-Apr-2018 | 15:54:19
09 अप्रैल 2018,
रायपुर !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छतीसगढ़ दौरे से पहले बीजापुर में नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया है. इस ब्लास्ट में बीजापुर का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया. नक्सलियों ने जवानों की बस में धमाका किया है. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 28 घायल हो गए हैं.
CRPF और नक्सलियों के बीच फायरिंग !
नक्सलियों ने दो IED ब्लास्ट को अंजाम दिया. जिसके बाद CRPF के 85 बटालियन और नक्सलियों के बीच फायरिंग होने लगी. नक्सलियों ने इस वारदात को बीजापुर के महादेव घाटी और चिन्नाबोडकेल के बीच अंजाम दिया.
मिल रही जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की इस विस्फोट के जरिये जवानों को उड़ाने की साजिश थी, लेकिन नाकाम हो गई. जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी हुई. हालांकि नक्सलियों की सभी कोशिशें नाकाम हो गईं.
14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे PM मोदी !
दरअसल PM मोदी 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. खबर है कि 14 अप्रैल को जांगला में प्रधानमंत्री से पेयजल की समस्या को लेकर यहां के 40 परिवार मुलाकात करेंगे.
गौरतलब है कि भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर PM बीजापुर के दो अलग-अलग जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बीजापुर में माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवार के लोगों से मुलाकात करने के साथ ही एक सभा को भी संबोधित करेंगे.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo