IBM के 7 सॉफ्टवेयर खरीदेगी HCL, 12,780 करोड़ रुपये में हुई डील !!

12780 करोड़ रु में हुई डील !
business news | Date: 07-Dec-2018 | 15:27:29
07 दिसंबर 2018,
नई दिल्ली !!
IT कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अमेरिकी कंपनी IBM के 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट खरीदने का एलान किया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह डील 1.8 अरब डॉलर यानी करीब 12780 करोड़ रुपये में हुई है.
रेग्युलेटर्स की लेनी पड़ेगी इजाजत !
यह HCL का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा. यह डील अगले साल के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है. इसके लिए रेग्युलेटर्स की इजाजत लेनी पड़ेगी. HCLके प्रेसिडेंट और CEO सी विजयकुमार ने कहा कि कंपनी सिक्योरिटी, मार्केटिंग और कॉमर्स से जुड़े सॉफ्टवेयरों का अधिग्रहण करेगी. इनका बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह HCL के स्ट्रैटजिक सेगमेंट में शामिल हैं.
IBM जिन 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को बेच रहा है उनमें बिगफिक्स, यूनिका और कनेक्शंस शामिल हैं.बिगफिक्स सिक्योर डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ा सॉफ्टवेयर है. यूनिका मार्केटिंग ऑटोमेशन और कनेक्शंस वर्कस्ट्रीम कॉलेबोरेशन प्रोडक्ट है.
कंपनी की तिमाही आय पर भी पड़ा फर्क !
HCL का सॉफ्टवेयर सर्विस बिजनेस जुलाई-सितंबर तिमाही में 21% इजाफे के साथ 8,711 रुपये रहा. उधर, IBM की सॉफ्टवेयर बिक्री में पिछले कुछ महीनों में गिरावट आई. इससे कंपनी की तिमाही आय पर भी फर्क पड़ा है. IBM भी अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट को 34 अरब डॉलर में खरीद रही है. इसमें रेड हैट का कर्ज भी शामिल है. डील पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo