दुष्यंत चौटाला का ऐलान- हरियाणा में JJP और BSP साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव !!

JJP नेता दुष्यंत चौटाला !
haryana-punjab news | Date: 11-Aug-2019 | 18:13:04
11 अगस्त 2019,
हरियाणा !!
जननायक जनता पार्टी (JJP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रविवार को एलान किया कि वे हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी. JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में BSP 50 सीटों पर और JJP 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. हाल के लोकसभा चुनाव में JJP ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन किया था जबकि इंडियन नेशनल लोकदल, BSP के साथ चुनाव मैदान में उतरा था|
JJP और BSP गठबंधन में लड़ेंगी अगला विधानसभा चुनाव !
चौटाला ने कहा, ''दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की कई बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया कि.'' मिश्रा ने कहा कि इस गठबंधन को पाटी सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद प्राप्त है. यह गठबंधन राज्य में इतिहास रचेगा. इस गठबंधन की संभावनाओं के बारे में चर्चा करते हुए दुष्यंत ने कहा कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने को राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार ने छिन्न-भिन्न कर दिया है. यह गठबंधन सुनिश्चित करेगा कि वह राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चले|
जननायक जनता पार्टी, इनेलो से अलग हुआ धड़ा है जिसे अजय चौटाला ने अपने छोटे भाई अभय चौटाला के साथ मतभेदों के बाद बनाया था. अजय चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के कद्दावर नेता ओम प्रकाश चौटाला के जेल में पहुंच जाने के बाद अभय चौटाला ही इनेलो को चला रहे थे. पिछले साल तक इनेलो राज्य में मुख्य विपक्षी दल था लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कई पार्टी विधायक और अन्य नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये|
भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में बनाई सरकार !
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनायी. उसने कांग्रेस को हराया था जो दस सालों से सत्ता में थी. इनेलो 19 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरा. हरियाणा केंद्रित क्षेत्रीय दल इनेलो 15 सालों से सत्ता से बाहर है और JJP के गठन के साथ ही पार्टी का बिखराव शुरू हो गया|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo