कांग्रेस को बधाई देते हुए बोले तेजस्वी यादव- तानाशाही-ज़ोर-ज़ुल्म के खिलाफ जारी रहेगा संयुक्त संघर्ष !!

तेजस्वी यादव !
bihar-jharkhand news | Date: 12-Dec-2018 | 15:23:50
12 दिसंबर 2018,
बिहार !!
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बधाई दी है. साथ ही उन्होंने लिखा कि तानाशाही और ज़ोर-ज़ुल्म के ख़िलाफ संयुक्त संघर्ष जारी रहेगा. बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुमत की ओर है. वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है. हालांकि कांग्रेस ने यहां भी बढ़त बना रखी है.
तानाशाही-ज़ोर-ज़ुल्म के ख़िलाफ जारी रहेगा संयुक्त संघर्ष !
तेजस्वी यादव ने लिखा,''यह जनता की जनता के सहयोग से जनता के लिए जीत है. देश की भावनाओं को अपने वोट के ज़रिए सम्मान देने के लिए MP, छत्तीसगढ़ व राजस्थान की जनता को हार्दिक बधाई. कांग्रेस, सभी विजयी साथियों और राहुल गांधी को अनंत बधाई. तानाशाही और ज़ोर-ज़ुल्म के ख़िलाफ संयुक्त संघर्ष जारी रहेगा.''
मिजोरम में मिजो नैशनल फ्रंट को मिला बहुमत !
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा मिजोरम में मिजो नैशनल फ्रंट को बहुमत मिला है तो वहीं तेलंगाना में TRS की आंधी में सभी विपक्षी पार्टी उड़ गई. ताजा रूझानों के मुताबिक मध्य प्रदेश जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मामला फंसा है वहां 114 सीटों पर कांग्रेस, 109 पर भाजपा और अन्य 7 सीटों पर आगे है. वहीं छत्तीगढ़ में भाजपा 16, कांग्रेस 68 और अन्य 6 सीटों पर आगे है. राजस्थान की बात करें तो कांग्रेस 100, भाजपा 73 और अन्य 26 सीटों पर आगे हैं.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo