शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 194 और निफ्टी भी 63 अंक गिरकर खुला !!

शेयर बाजार !
business news | Date: 05-Dec-2018 | 11:05:07
05 दिसंबर 2018,
नई दिल्ली !!
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई और सेंसेक्स 194 अंक लुढ़कर 35,940 पर खुला जबकि निफ्टी 63 अंक लुढ़कर 10, 806 पर खुला. जिन शेयर्स में शुरुआती बढ़त दर्ज की गई उनमें NTPC, ONGC, एशियन पेंट, कोल इंडिया शामिल हैं.
यस बैंक और HDFC बैंक के शेयर में गिरावट !
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन भी ठीक नहीं रहा और सेंसेक्स 107 अंक गिरकर 36,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर 10869 पर आ गया. मंगलवार को IT सेक्टर से जुड़े इन्फोसिस, विप्रो और TCS बढ़त के साथ बंद हुए. इसके अलावा ONGC, वेदांता, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, ICICI बैंक, हीरो मोटो, टाटा स्टील में भी तेजी दर्ज की गई. जबकि कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलटी, अदानी पोर्ट्स, ITC, मारुति, एशियन पेंट्स, यस बैंक और HDFC बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा था. कच्चे तेल की कीमत में तेजी, रुपये में कमजोरी और GDP आंकड़े नीचे आने के बाद भी शेयर बाजार लाभ में रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 36,241 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 10,883.75 अंक पर बंद हुआ था.
रुपये की भी कमजोर शुरुआत !
वहीं बुधवार को रुपये की शुरुआत भी कमजोरी रही. डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 70.64 के स्तर पर खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया कल 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.49 के स्तर पर बंद हुआ था.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo