अवैध शिकार के आरोप में गोल्फर ज्योति रंधावा गिरफ्तार, A.22 की 1 राइफल बरामद !!

हिरासत में लिए जाने के बाद जेल में ज्योति रंधावा !
crime news | Date: 26-Dec-2018 | 13:12:20
26 दिसंबर 2018,
नई दिल्ली !!
मशहूर भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर अवैध रूप से शिकार करने का आरोप है. शिकार का यह केस उत्तर प्रदेश के बहराइच का है, जिसके आरोप में रंधावा की गिरफ्तारी की गई है. रंधावा के पास से A.22 की एक राइफल भी बरामद की गई है.
बाघिन को तलाशने वाली टीम में किया गया था शामिल !
हाल ही में रंधावा को महाराष्ट्र के यवतमाल में आदमखोर बाघिन को तलाशने वाली टीम में शामिल किया गया था. बाघिन की तलाश के लिए बनी विशेष डॉग टीम का नेतृत्व ज्योति रंधावा ने ही किया था. इसके लिए उन्हें विशेष तौर पर दिल्ली से यवतमाल बुलाया गया था. अब वह खुद अवैध शिकार के आरोप में फंस गए हैं.
1994 से प्रोफेशनल तौर पर गोल्फ खेल रहे ज्योति रंधावा एशियन टूर से लेकर यूरोपियन टूर में हिस्सा ले चुके हैं. 2004 में यूरोपियन टूर पर वह अपना दमखम दिखा चुके हैं.
अभिनेत्री चित्रांगदा से की थी शादी !
46 साल के ज्योति रंधावा ने बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. ज्योति-चित्रांगदा का एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी चित्रांगदा को मिली है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo