पुलवामा हमला : शहीदों के परिवारों को ढाई करोड़ रुपए की मदद देंगे अमिताभ बच्चन !!

अमिताभ बच्चन !
manoranjan news | Date: 16-Feb-2019 | 18:03:25
16 फरवरी 2019,
नई दिल्ली !!
जम्म-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए. इस निंदनीय घटना के बाद पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड भी सदमे में हैं. तमाम कलाकारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति दुख जताया. अमिताभ बच्चन ने शहीदों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है.
2.45 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की !
अमिताभ बच्चन ने शहीद हुए 40 CRPF जवानों के परिवार को कुल 2.45 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की है. पिछली साल भी अमिताभ ने देश सुरक्षा करते हुए शहीद हुए 44 जवानों के परिवार को 1 करोड़ रुपए की मदद की थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन की टीम इस समय भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क में बनी हुई है, ताकि जल्द से जल्द परिवारों तक मदद पहुंचाई जा सके. अमिताभ के साथ-साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी इस घटना की काफी निंदा की. उन्होंने लिखा- बेहद डरावनी खबर पुलवामा से आ रही है. आज जब लोग प्यार को सेलिब्रेट कर रहे हैं, तब कुछ सिरफिरे लोग नफरत फैला रहे हैं. मेरी दुआएं और संवेदना शहीदों के परिवार के साथ हैं.
सलमान खान ने दी अपनी प्रतिक्रिया !
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी हमले से दुखी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ''पुलवामा में हमारे CRPF जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में पढ़कर मैं स्तब्ध हूं. यह बहुत दुखद है. उन जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपनो को खोया है.'' सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- ''मेरा दिल हमारे प्यारे देश के जवानों और उनके परिवारों के लिए रो रहा है. जिन्होंने हमारे परिवारों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo