Thu 21, Feb 2019
Thu 21, Feb 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

तबीयत बिगड़ने के बाद पश्चिम बंगाल से वापस दिल्ली लौटे अमित शाह, अब रैली में शामिल होंगी स्मृति ईरानी !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

भाजपा अध्यक्ष अमिता शाह !



west-bengal news | Date: 23-Jan-2019 | 11:08:17

23 जनवरी 2019,

कोलकाता !!

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बड़ी रैली के बाद भाजपा चीफ अमित शाह को एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण दिल्ली लौटना पड़ा है। बीते दिनों स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हुए शाह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी है, जिसके बाद वह मंगलवार शाम बंगाल से नई दिल्ली वापस लौट गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाह को बुखार के बाद चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है। ऐसे में शाह के अस्वस्थ होने की स्थिति में उनके भाजपा की झारग्राम रैली (आज होनी है) में शामिल होने पर भी संशय नजर आ रहा है। 

बता दें कि अमित शाह ने मंगलवार को मालदा में रैली के दौरान विपक्ष के महागठबंधन और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। इस सभा के बाद मंगलवार शाम शाह की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद वह दिल्ली लौट गए थे। शाह के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए एक पार्टी नेता ने बताया कि अमित शाह मंगलवार शाम दिल्ली लौटे हैं, हालांकि झारग्राम की सभा में उनके कार्यक्रम में बदलाव को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विपक्ष की कटु आलोचना !

इससे पहले शाह अपने तीन दिन के दौरे पर मंगलवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने मालदा में सभा को संबोधित किया था और इसके बाद पार्टी ने झारग्राम और नादिया जिले में भी सभा के कार्यक्रम निर्धारित किए थे। मालदा की अपनी सभा के दौरान शाह ने यहां विपक्ष की कटु आलोचना भी की थी। सभा के दौरान अमित शाह ने रथयात्रा से लेकर रोहिंग्याओं, नागरिकता संशोधन बिल, दुर्गा पूजा विसर्जन जैसे तमाम मुद्दों पर ममता की टीएमसी को घेरा था। इसके साथ ही संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा विसर्जन और सरस्वती पूजा की इजाजत बंगाल में नहीं मिल रही है तो क्या लोग यह पाकिस्तान जाकर करेंगे। 
 
विपक्ष के अलायंस को कहा 'सेल्फी गठबंधन' !

मालदा की रैली में अमित शाह ने ममता की विपक्षी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का गठबंधन सेल्फी गठबंधन है। उन्होंने कहा, 'गठबंधन से जुड़े लोग सिर्फ मोदी को हटाना चाहते हैं। हम चाहते हैं गरीबी हटे, वो चाहते हैं मोदी हटे। हम चाहते हैं भ्रष्टाचार हटे वो चाहते हैं मोदी हटे। हम चाहते हैं देश से रोग और बीमारी हट जाएं वो चाहते हैं मोदी हट जाए। जिस गठबंधन की रैली में भारत माता की जय का जयकारा ना लगता हो, वन्दे मातरम के नारे नहीं लगते हो, वो देश का क्या भला करेंगे?' 

केंद्र ने पश्चिम बंगाल को ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया : शाह !

उन्होंने कहा, 'ममता दीदी ने UPA के लोगों को बडे़ प्यार से बुलाया था। UPA ने अपने आखिरी साल में बंगाल को 5 साल में 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये दिए जबकि नरेंद्र मोदी ने 3 लाख 95 हजार 406 करोड़ दिए। ढाई गुना पैसा ज्यादा हमने दिया है लेकिन ममता दीदी को पैसा कम पड़ जाता है। आधा आपके लोग खा जाते हैं, आधा घुसपैठिए जो घुसे हैं, वे खा जाते हैं। बंगाल की जनता को कुछ नहीं मिल पाता।' अमित शाह ने हेलिकॉप्टर विवाद पर कहा, 'प्रशासन का भी राजनीतिकरण कर दिया गया है। मेरे हेलिकॉप्टर लैंडिंग को इजाजत नहीं दी जा रही थी।' 

'ममता दीदी को घुसपैठिए बहुत प्यारे लगते हैं' !

उन्होंने आगे कहा, 'एक बार बीजेपी की सरकार को मौका दीजिए, एक भी घुसपैठिया बंगाल के अंदर घुस नहीं सकता। घुसपैठिया छोड़िए, विदेशी परिंदे को भी पैर नहीं मारने देंगे। ममता दीदी को घुसपैठिए बहुत प्यारे लगते हैं।' अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'जो बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थी हैं, वे जवाब चाहते हैं कि आप (ममता) सिटिजनशिप बिल का समर्थन करोगे या नहीं और मुझे उम्मीद है कि वह नहीं करेंगी।' 

'ममता ने लोकतंत्र समाप्त करने का काम किया' !

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता से कहा, 'आप कम्युनिस्ट को हटाने के लिए TMC को लेकर आए लेकिन इनका शासन देखकर लोग भी कहने लगे हैं कि इनसे तो कम्युनिस्ट तो अच्छे थे। हर पांचवां व्यक्ति यहां गरीबी रेखा के नीचे है, लोकतंत्र को समाप्त कर देने का काम ममता दीदी ने किया है।' 



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • कोलकाता पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए राजीव कुमार, CID में AGP और IGP नियुक्त किया !!

  • ममता बनर्जी बोलीं- दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है भाजपा, केंद्र सरकार ने क्या कार्रवाई की ?

  • पश्चिम-बंगाल : भाजपा-TMC को रोकने के लिए लेफ्ट के साथ समझौता करना चाहती है कांग्रेस !!

  • PM मोदी पर बरसी ममता बनर्जी- चुनाव के लिए पहले 'चायवाला' बनते हैं, फिर बाद में 'राफेलवाला' !!

  • अमित शाह का हेलीकॉप्टर रोकने पर बोलीं ममता बनर्जी, वो स्वाइन फ्लू लेकर बंगाल आ रहे थे !!

  • बंगाल : योगी-शाह के बाद अब शाहनवाज हुसैन को भी नहीं मिली इजाजत, रैली स्थल से वापस लौटे !!

  • ममता का CM योगी पर निशाना, कहा- यूपी तो उनसे संभल नहीं रहा और बंगाल घूम रहे हैं !!

  • पश्चिम-बंगाल : TMC कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर में की तोड़फोड़, कुर्सियां फेंकी, बैनर और झंडे फाडे़ !!

  • ममता vs CBI : राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को भेजी गोपनीय रिपोर्ट, धरनास्थल से ही काम करेंगी ममता !!

  • ममता बनर्जी ने धरना स्थल पर ही बुलाई कैबिनेट की बैठक, बजट को दी हरी झंडी !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo