Thu 21, Feb 2019
Thu 21, Feb 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

यूपी : गेस्ट हाउस कांड को लेकर मायावती पर भाजपा सांसद ने दिया अमर्यादित बयान !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय !



delhi-ncr news | Date: 29-Jan-2019 | 14:07:31

29 जनवरी 2019,  

नई दिल्ली !!

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायक साधना सिंह के अमर्यादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए एक और विवादित बयान दे दिया है. महेंद्र नाथ पांडेय ने मायावती-अखिलेश गठबंधन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का हवाला देते हुए BSP सुप्रीमो मायावती पर निजी हमला बोला.

सोशल मीडिया पर दिया एक पोस्ट का हवाला !

यूपी के चंदौली जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का हवाला दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने सोशल मीडिया पर देखा एक नौजवान ने पोस्ट कर दिया कि श्री अखिलेश जी, मायावती जी को शॉल पहना रहे हैं, तो नौजवाज नीचे लिखता है-अखिलेश के मुंह से की.....ये वही शॉल है जो....गेस्ट हाउस में पिता जी ने.....तब मायावती ने हंसकर जवाब दिया की चल हट नॉटी.'

भाजपा सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने मायावती पर निजी हमला बोलते हुए कहा कि मायावती को भाजपा ने टेस्ट करके देख लिया है और भविष्य के लिए मायावती को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है. मायावती, अखिलेश को पूरी तरह से बबुआ बना कर छोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभामंडल से यह नौबत खड़ी हो गई है कि कभी किसी जन्म में न मिलने की बात करने वाले एक- दूसरे से समर्पित होकर मिल रहे हैं.

मायावती पर की थी अमर्यादित टिप्पड़ी !

गौरतलब है कि इससे पहले चंदौली जिले के ही मुगलसराय विधानसभा से भाजपा की महिला विधायक साधना सिंह ने माया-अखिलेश गठबंधन को लेकर गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए मायावती पर अमर्यादित टिप्पड़ी की थी. साधना सिंह की टिप्पणी से नाराज BSP कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ चंदौली के बबुरी थाने में FIR दर्ज कराई थी. जिसके बाद विवाद बढ़ता देश साधना सिंह ने अपने बयान पर खेद जताया था.

साधना सिंह के इस बयान पर BSP के पूर्व विधायक विजय यादव ने उनका सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा कर दी थी. BSP नेता के इस भड़काऊ बयान के बाद उन पर भी मामला दर्ज हुआ.

1995 में मायावती पर किया था हमला !

बता दें कि यूपी की मुलायम सिंह सरकार से समर्थन वापसी के बाद लखनऊ के मीराबाई गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जून 1995 में मायावती पर हमला किया था. इस बहुचर्चित कांड के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच कभी तलवारें खिंच गई. जिसकी टीस कई सालों तक रही. लेकिन समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव की ताजपोशी के बाद दोनों दलों के रिश्तों में सुधार आया और आगामी लोकसभा चुनाव में दोनो दलों के नेताओं ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • कुंभ नगरी पर केंद्र ने की तोहफों की बारिश, सड़कों के लिए मंजूर किए 7 हजार करोड़ रूपये !!

  • जवानों के लिए केंद्र सरकार का फैसला, श्रीनगर आने-जाने के लिए सेना को मिलेगी प्लेन की सुविधा !!

  • खुशखबरी : 850 भारतीय नागरिकों को जेल से रिहा करेगा सऊदी अरब !!

  • अमित शाह के घर देर रात हुई पार्टी नेताओं की बैठक, 29 सांसदों का कट सकता है टिकट !!

  • कांग्रेस का भाजपा पर हमला- जवानों पर आतंकी हमले के वक्त झील में शूटिंग कर रहे थे नरेंद्र मोदी !!

  • पुलवामा हमला : पाकिस्तान को सूबत नहीं देगा भारत, दूसरे देशों को सबूत दिखाकर करेगा बेनकाब !!

  • राफेल विवाद : दसॉल्ट के CEO बोले- SC और CAG को लेकर नहीं थी बेचैनी, ये सौदा साफ-सुथरा !!

  • गिरिराज सिंह की नसीहत, पाकिस्तान से प्रेम छोड़ दें, आस्तीन का सांप नहीं बनें महबूबा मुफ्ती !!

  • सुप्रीम कोर्ट में 26 फरवरी को 5 जजों की सविंधान पीठ करेंगी अयोध्या मामले की सुनवाई !!

  • आतंकवाद के खिलाफ सऊदी भी आया भारत के साथ, कहा- हम हर तरह से सहयोग के लिए तैयार !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo