हरिद्वार : भाजपा विधायक का विवादित बयान, मुस्लिम बहुल इलाके को बताया पाकिस्तान !!

भाजपा विधायक सुरेश राठौर !
uttra-khand news | Date: 08-Oct-2019 | 12:09:10
08 अक्टूबर 2019,
हरिद्वार !!
उत्तराखंड के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने बांटने वाला बयान दिया है. उन्होंने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाकिस्तान बताया और कहा कि इस क्षेत्र में विकास का काम नहीं कराऊंगा. विधायक के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|
52 प्रतिशत हिस्सा पाकिस्तान का : सुरेश !
धनोरी गांव में सड़क उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा, ''सड़क 67 किलोमीटर लंबी है, मेरा क्षेत्र 67 किलोमीटर लंबा है. 52 प्रतिशत हिस्सा पाकिस्तान का है, पाकिस्तान का इलाका भी मेरे हिस्से में आता है. मैं 48 फीसदी हिस्से के वोटों से जीतता हूं. हमारी राजनीति केवल 48 प्रतिशत वोटों पर आधारित है''|
हरिद्वार की ज्वालापुर सीट भाजपा 2012 से जीतती रही !
विधायक ने आगे कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सड़क निर्माण प्रभावी ढंग से हो और कोई शिकायत न हो और गुणवत्ता से समझौता न किया जाए." हरिद्वार की ज्वालापुर सीट भाजपा 2012 से जीतती रही है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo