उत्तराखंड : चीन बॉर्डर पर जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, सेना प्रमुख भी होंगे शामिल !!

जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी !
uttra-khand news | Date: 06-Nov-2018 | 15:49:39
06 नवंबर 2018,
नई दिल्ली !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी सेना के जवानों के साथ ही दिवाली का त्योहार मनाएंगे. PM मोदी इस बार उत्तराखंड के हर्षिल बॉर्डर पर जवानों के साथ रहेंगे. प्रधानमंत्री के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत और सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री इस दौरे पर वहां पर सेना की तैयारियों और बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर के चल रहे कामों का जायजा लेंगे. प्रधानमंत्री जवानों के साथ बातचीत करेंगे और दिवाली की शुभकामनाएं देंगे.
जगह का नज़ारा भी मशहूर लाहौल-स्पीति की तरह !
आपको बता दें कि हर्षिल बॉर्डर भारत-चीन सीमा से करीब 45 KM की दूरी पर है. इसके पास गंगोत्री नेशनल पार्क है. इस जगह का नज़ारा भी मशहूर लाहौल-स्पीति की तरह ही है. बॉर्डर पर जाने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगे. यहां प्रधानमंत्री केदारनाथ में चल रहे जीर्णोद्धार के कार्यक्रमों का जायजा भी लेंगे.
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वह इस प्रकार के बड़े त्योहारों को सेना के जवानों के साथ ही मनाते आए हैं. खासकर अगर दिवाली की बात करें तो 2014 से अभी तक उन्होंने इस त्योहार को जवानों के साथ ही मनाया है.
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहां मनाई दिवाली ?
2014- सियाचिन में जवानों संग दिवाली
2015- अमृतसर के युद्ध स्मारक में मनाया त्योहार
2016- चीन सीमा पर मनाई दिवाली
2017- LOC पर प्रधानमंत्री ने मनाई दिवाली

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo