Sun 17, Feb 2019
Sun 17, Feb 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

अमेरिका ने रोकी पाक की 1624 करोड़ की सैन्य मदद, भारत के लिए क्यों है बेहतर !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल फोटो) !



duniya news | Date: 02-Jan-2018 | 12:49:13

02 जनवरी 2018,

नई दिल्ली !!

आतंकवाद के मुद्दे पर यूं तो पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने पहले ही बेनकाब हो चुका है, लेकिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश यानी अमेरिका की ओर से साल के पहले ही दिन की गई बड़ी कार्रवाई ने पड़ोसी मुल्क की बची-खुची साख को भी मिट्टी में मिला दिया है। सोमवार को पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से लताड़ने के बाद अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को पाकिस्तान को दी जाने वाली 1624 करोड़ की सैन्य सहायता रोक लगा दी। यह कार्रवाई भले अमेरिका की ओर से की गई है, लेकिन इसमें भारत की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता जो हर वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को एक्सपोज करता रहा है। 

उड़ी अटैक के बाद भारत का मिशन 'अलग-थलग' !

भारत अमेरिका के सामने कई बार यह बात रख चुका था कि उसकी ओर से मिलने वाली सैन्य सहायता का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए करता है, लेकिन अफगानिस्तान में चल रही सैन्य कार्रवाई के नाम पर पाकिस्तान को अमेरिकी मदद जारी रही। यह सिलसिला कई सालों से चला आ रहा था। 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए उड़ी अटैक ने भारत को बेहद सख्त रवैया अपनाने के लिए मजबूर कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के इसी सख्त स्टैंड ने पूरी दुनिया को बड़ा संदेश देने का काम किया। भारत, पाकिस्तान को पूरी दुनिया से अलग-थलग करने के मिशन पर जुट गया। भारत ने पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। भारत की देखा-देखी अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ने भी सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया और आखिरकार सम्मेलन को रद्द करना पड़ा। पाकिस्तान की इससे काफी फजीहत झेलनी पड़ी। 

आतंकवादी संगठनों का नाम घोषणापत्र में शामिल !

इसके अलावा ब्रिक्स सम्मेलन में भी भारत ने चीन की मौजूदगी में पाकिस्तान को उसकी औकात बताई। ब्रिक्स देशों ने लश्कर-ए-तैयबा LET और जैश-ए-मोहम्मद  JEM जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों का नाम अपने घोषणापत्र में शामिल किया और तमाम आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना गया। भारत ने अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों और वैश्विक नेताओं से मुलाकात में पाकिस्तान को एक्सपोज करने का काम जारी रखा। भारत के इसी मिशन का असर अब अमेरिकी कार्रवाई के रूप में देखने को मिल रहा है। 

अब आतंकियों को कैसे पालेगा पाकिस्तान? 

पाकिस्तान को अमेरिकी सहायता रोके जाने का सीधा असर आतंकवादी संगठनों को मिलने वाली फंडिग पर पड़ेगा। माना जाता है कि पाकिस्तान अमेरिका से मिलने वाली मदद अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादियों को पालने-पोसने के लिए करता है। पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकी संगठनो को मिलने वाला संरक्षण कोई रहस्य नहीं रह गया है। अन्य विदेश स्रोतों से आतंकी संगठनों को मिलने वाली फंडिग को भी भारत रोकने की कोशिशों में जुटा हुआ है और इस दिशा में काफी सफलता भी मिली है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन पर अमेरिका बैन लगा चुका है। साथ ही उसके मुखिया सैयद सलाउद्दीन का नाम भी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल हो चुका है। अमेरिकी कार्रवाई से भारत के स्टैंड को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के बीच और ताकत मिलेगी। 

चीन के दम पर उड़ रहा पाकिस्तान !

पाकिस्तान आज अगर अमेरिका के खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटा पा रहा है, तो उसकी वजह है उसका सदाबहार दोस्त चीन। चीन ने पाकिस्तान में बड़ा निवेश किया है। पाकिस्तान को चीन से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है। पाकिस्तान और चीन की दोस्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने की भारत की कोशिशों को लगातार बाधित कर रहा है। हालांकि आतंकवाद के मुद्दे पर लगातार बेनकाब होते पाकिस्तान को वह सीधा बचाव कब तक कर पाएगा, इस पर सबकी नजर रहेगी। 

काफी वक्त से पाक-अमेरिकी रिश्ते खराब !

दरअसल, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पिछले कुछ वक्त से खराब चल रहे हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच इसे लेकर काफी बयानबाजी भी हुई। ट्रंप प्रशासन लगातार पाकिस्तान को आतंकियों और उनके संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहता रहा, लेकिन चीन के दम पर इतराने वाले पाकिस्तान के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। दिखावे के लिए उसने कुछ कार्रवाई का नाटक जरूर किया, लेकिन आतंकी संगठनों को कभी जड़ से उखाड़ने की दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। अमेरिका को यहां तक कहना पड़ा कि अगर पाकिस्तान ने कार्रवाई नहीं की, तो वह अपने तरीके से निपटेगा। लेकिन इस कड़ी चेतावनी का भी पाकिस्तान पर कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में सोमवार को आखिरकार वही हुआ जिसका भारत को भी लंबे वक्त से इंतजार था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को लताड़ने हुए सैन्य सहायता रोकना का बड़ा ऐलान कर दिया। 



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, PAK ने भी भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब !!

  • पाकिस्तान : भारतीय गाने पर डांस और तिरंगा लहराने पर स्कूल का रजिस्ट्रेशन निलंबित !!

  • पुलवामा हमला : अमेरिकी NSA बोले- भारत को है आत्मरक्षा का अधिकार और हम भारत के साथ !!

  • भारत से बराबरी करते-करते बांग्लादेश से पिछड़ा पाकिस्तान, 5.8 फीसदी है आर्थिक वृद्धि !!

  • PM मोदी के अरुणाचल दौरे से चिढ़ा चीन, मीडिया ने कहा- भारत में मोदी के खिलाफ है माहौल !!

  • अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- फेल स्टूडेंट टॉपर से हमेशा चिढ़ता है !!

  • ब्राजील : महिला सांसद ने संसद में पहने 'छोटे कपड़े', ट्रोलर्स ने दी रेप की धमकियां !!

  • डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच हनोई में होगी मुलाकात, शांति प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा !!

  • डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, US में ट्रंप के फैसले के खिलाफ अपनों का हल्लाबोल प्रदर्शन !!

  • पाकिस्तान में हज सब्सिडी हटाने पर संसद के बाहर हंगामा, सांसदों ने दी भारत की मिसाल !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo