काला हिरण मामला : आज जोधपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान खान !!

सलमान खान (फाइल फोटो) !
manoranjan news | Date: 04-Jan-2018 | 18:01:02
04 जनवरी 2018,
नई दिल्ली !!
सलमान खान गुरुवार को जोधपुर कोर्ट में काला हिरण शिकार मामले में पेश हुए. वो जोधपुर प्राइवेट चार्टर में आए थे. उसके बाद वो सीधे CJM ग्रामीण कोर्ट पहुंचे.
इस केस में सलमान के साथ सैफ अली खान, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी आरोपी हैं. सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्तव अंतिम बहस आगे बढाएंगे. लोक अभियोजन अधिकारी भवानीसिंह के साथ अन्य आरोपियों के अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे.
क्या है पूरा मामला ?
फिल्म हम साथ-साथ है की शूटिंग के दौरान सलमान ने जोधपुर के तीन स्थानों पर हिरण का शिकार किया था. उन पर घोड़ा फार्म हाउस, भवाद गांव की सरहद पर चिंकारा का शिकार करने और कांकणी गांव में काले हिरण का शिकार करने का केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान यह भी पता चला कि शिकार के लिए जिस S एंड W 32 बोर रिवॉल्वर और 22 बोर राइफल का इस्तेमाल किया गया था उनका लाइसेंस खत्म हो चुका है यानी सलमान ने गैरकानूनी हथियारों से 2 काले हिरणों का शिकार किया. वन विभाग की शिकायत के बाद लूनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत सलमान के खिलाफ गैर कानूनी हथियार रखने और इस्तेमाल करने का एक और केस दर्ज किया.
भवाद गांव में एक हिरण के शिकार के लिए उन्हें CJM कोर्ट ने 1 साल की सजा और घोड़ा फार्म हाउस में दो हिरणों के शिकार के लिए 5 साल की सजा सुनाई थी. इस सजा के खिलाफ सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील की थी. 2017 में कोर्ट ने सलमान को इन दोनों मामलों से बरी कर दिया था. हाईकोर्ट के इस फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo