वॉयस कंट्रोल सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का नया टीवी Mi TV 4A, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और कीमत !!

Mi TV 4A 40-इंच !
lifestyle news | Date: 05-Mar-2018 | 17:42:29
05 मार्च 2018,
नई दिल्ली !!
शाओमी ने चीन में अपने स्मार्ट टीवी के Mi TV 4A सीरीज में एक नए मॉडल को जोड़ा है. नए मॉडल में वॉयस कंट्रोल के साथ बेहतर ऑडियो दिया गया है. नए Mi TV 4A मॉडल में 40-इंच फुल-HD (1920x1080 पिक्सल) पैनल दिया गया है और इसे सीरीज के 32-इंच और 50-इंच मॉडल के बीच जगह दी गई है.
कनेक्टिविटी फीचर्स !
नए Xiaomi Mi TV 4A 40-इंच मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 + LE, USB (2), HDMI (2), AV (1), एनॉलॉग सिग्नल DTMB (1) और Ethernet दिया गया है. साथ ही इसमें Dolby के साथ दो 8W स्पीकर्स मौजूद हैं.
वॉयस कंट्रोल सपोर्ट !
ये नया Mi TV 4A मॉडल वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है. ऐसे में यूजर्स बिल्ट इन माइक वाले रिमोट को कमांड देने के लिए उपयोग कर सकते हैं. 10 मिनट बाद शट डाउन करना या 45 मिनट 20 सेकेंड तक फास्ट फॉर्वर्ड करने जैसे कमांड इस रिमोट के जरिए दिए जा सकते हैं. ये एंड्रॉयड बेस्ड पैचवॉल UI पर बेस्ड है, जिसे कंपनी दूसरे TV में भी इस्तेमाल करती है.
स्पेसिफिकेशन्स !
दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए Mi TV 4A मॉडल में 1GB रैम और 750MHz Mali 450 GPU के साथ 64-bit 1.5GHz Amlogic L962-H8X प्रोसेसर दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 8GB की है. चीन में इस नए मॉडल की कीमत CNY 1,699 (लगभग 17,500 रुपये) रखी गई है.
नए Mi TV 4A को भारत में बुधवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. क्योंकि कंपनी की ओर से एक कम कीमत वाले टीवी की लॉन्चिंग को लेकर टीजर जारी किया गया है. हालांकि वो कौन सा मॉडल उतारेगी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo