UP : आगरा में टिकट बँटवारे से खफा BJP कार्यकर्ता ने, विधायक योगेंद्र उपाध्याय पर फेंकी स्याही !!

uttar-pradesh news | Date: 07-Nov-2017 | 15:37:17
07 नवंबर 2017,
खबर7 ब्यूरो ..
आगरा से धर्मेन्द्र कौशिक ......
उत्तर प्रदेश के आगरा में टिकट बंटवारे से खफा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक पर स्याही फेंकी। आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय उस समय पार्टी कार्यकर्ताओं को आगरा में संबोधित कर रहे थे।
घटना आगरा कॉलेज मैदान के जाट हाउस में दोपहर लगभग 2 बजे हुई। विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां पहुंचे। यहां के BJP से मेयर पद के उम्मीदवार नवीन जैन के साथ एक मार्च नगर निगम तक निकाला जाना था।
समाजवादी पार्टी छोड़ BJP में हुआ था शामिल !
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जितेंद्र नवीन गौतम की सोने की चेन लूटना चाहता था। जब उसे पकड़ लिया गया तो उसने ध्यान भटकाने के लिए उनके ऊपर स्याही फेंक दी। उन्होंने बताया कि उन्हें बाद में यह पता चला कि मोहनगढ़ी जेवानी मंडी के रहने वाले जितेंद्र बाल्मीक पहले समाजवादी पार्टी में था लेकिन बाद में उसने BJP जॉइन कर ली।
FIR दर्ज !
लोहामंडी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज जगदंबा सिंह ने बताया कि विधायक के अंगरक्षक नवीन गौतम की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन घटना के बाद से जितेंद्र गायब है।
उन्होंने बताया कि FIR में नवीन गौतम ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र ने उस पर पहले हमला किया और उसकी सोने की चेन लूटनी चाही लेकिन पकड़े जाने पर उसने विधायक पर स्याही फेंक दी। घटना के दौरान कुछ स्याही दूसरे विधायक सुरेश सिंह चौहान के साथ ही पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं पर भी पड़ीं।
मार्च को करना पड़ा निरस्त !
बीजेपी के जिलाध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि घटना सही है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि स्याही विधायक के पूरे चेहरे पर पड़ी थी। इसके बाद नगर निगम तक निकाले जाने वाले मार्च को निरस्त कर दिया गया।
SP आगरा सिटी अनुपम सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इस घटना में पार्टी के कुछ दूसरे कार्यकर्ताओं का भी हाथ है जो पार्टी द्वारा किए गए टिकट बंटवारे से असंतुष्ट हैं। एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने बताया कि जितेंद्र बाल्मीकि दिमागी तौर पर बीमार है। वह सभासद का टिकट चाहता था। उसे पार्टी ने टिकट नहीं दिया जिससे वह नाराज था। घटना के बाद विधायक के समर्थकों ने जितेंद्र बाल्मीकि की पिटाई भी की।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo