जिन फिल्मकारों के घरों की स्त्रियां रोज बदलती शौहर, वे क्या जानें जौहर : BJP विधायक !!

manoranjan news | Date: 08-Nov-2017 | 14:05:30
08 नवंबर 2017,
मुंबई !!
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका विरोध हो रहा है। अब मध्य प्रदेश के एक BJP सांसद और पार्टी के प्रवक्ता ने देश के फिल्मकारों को लेकर विवादित बयान दिया है।
फेसबुक पोस्ट में उज्जैन के BJP सांसद और प्रफेसर चिंतामणि मालवीय ने कहा है, 'जिन फिल्मकारों के घरों की स्त्रियां रोज अपने शौहर बदलती हैं, वे क्या जानें जौहर क्या होता है? अभिव्यक्ति के नाम पर भंसाली की मानसिक विकृति सहन नहीं की जाएगी।'
सांसद ने लिखा, 'हर भारतीय नारी की आदर्श रानी पद्मावती पर भारतीयों को गर्व है। उन्होंने अपने सतीत्व, देश और समाज की आन-बान-शान के लिए हजारों नारियों के साथ खुद को आग में झोंक दिया था। उसे तोड़-मरोड़कर दिखाना वास्तव में इस देश का अपमान है।'
चिंतामणि मालवीय का पोस्ट !
मालवीय ने पोस्ट में लिखा, 'भंसाली जैसे लोगों को कोई और भाषा समझ नहीं आती। इन जैसे लोगों को सिर्फ जूते की भाषा ही समझ आती है। यह देश रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा। हम गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़खानी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। अलाउद्दीन खिलजी के दरबारी कवियों द्वारा लिखे गए गलत इतिहास पर भंसाली ने 'पद्मावती' बना दी है। यह ना सिर्फ गलत है बल्कि निंदनीय है।'
इस पोस्ट के जरिए मालवीय ने लोगों से अपील की है कि वह तो फिल्म का पुरजोर विरोध और बहिष्कार करते हैं। बाकी लोग भी इस फिल्म को बिल्कुल न देखें। बता दें, 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होनी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम किरदारों में हैं।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo