अमेरिकी अधिकारी पर पाबंदी लगाने की प्रक्रिया में जुटा पाकिस्तान, ट्रंप प्रशासन ने दी चेतावनी !!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप !
duniya news | Date: 11-Apr-2018 | 17:00:41
11 अप्रैल 2018,
वाशिंगटन !!
आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान के बाद अब दोनों देशों के राजनयिक संबंधों पर भी संकट दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां इस्लामाबाद में सड़क हादसे के आरोपी अमेरिकी अधिकारी पर पाकिस्तान पाबंदी लगाने की प्रक्रिया में जुटा है. वहीं, अब खबर ये है कि अमेरिका भी अपने देश में मौजूद पाकिस्तानी अधिकारियों पर सख्ती बढ़ा सकता है और उनकी आवाजाही पर पाबंदी लगा सकता है.
ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को दी चेतावनी !
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने इस संबंध में पाकिस्तान से बात की है और चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान में उनके अधिकारियों को पाबंदी से राहत नहीं दी गई तो वाशिंगटन में मौजूद उनके राजनयिकों के साथ भी वैसा ही सूलक किया जा सकता है.
40 किलोमीटर से बाहर जाने की इजाजत नहीं !
बताया जा रहा है कि अमेरिका में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी राजनयिक को 25 मील यानी करीब 40 किलोमीटर के दायरे से ज्यादा का सफर करने के लिए अमेरिकी प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी. ऐसे किसी सफर पर जाने के लिए राजनयिकों को कम से कम पांच दिन पहले अमेरिकी प्रशासन को सूचित करना होगा.
1 मई से लागू हो सकता है प्रतिबंध !
हालांकि, अमेरिकी अधिकारी इस कदम को हाल के एक्सीडेंट से जोड़कर नहीं देख रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस मसले पर दोनों देशों के बीच कुछ हफ्तों पहले ही चर्चा हो चुकी है. अमेरिकी अधिकारियों का ये भी दावा है कि इस आदेश का हालिया सड़क हादसे से कोई वास्ता नहीं है. बताया जा रहा है कि अमेरिका में पाकिस्तानी अधिकारियों पर यह पाबंदी 1 मई से लागू हो जाएगी.
सड़क हादसे में हुई थी एक मौत !
दरअसल, इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास के रक्षा एवं वायु अताशे कर्नल जोसेफ इमैनुअल की तेज रफ्तार लैंड क्रूजर से बाइक को टक्कर लगी थी. बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में अमेरिकी राजनयिक के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है. साथ ही उन्हें देश से बाहर जाने से रोकने के लिए पाकिस्तान ने उनका नाम 'एग्जिट कंट्रोल लिस्ट' में भी शामिल किया है. जिससे वो बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा सकेंगे.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo