साउथ अफ्रीका 50 रन के पार, मार्करम और एल्गर क्रीज पर !!

डीन एल्गर (फाइल फोटो) !
khel news | Date: 13-Jan-2018 | 16:12:24
13 जनवरी 2018,
सेंचुरियन !!
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 0 विकेट गंवा कर 78 रन बना लिए हैं.
अफ्रीका ने जीता टॉस !
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को गेंदबाजी दी. भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं. शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा और भुवनेश्वर कुमार की जगह लोकेश राहुल, पार्थिव पटेल और ईशांत शर्मा को मौका मिला है.
अजिंक्य रहाणे को एक बार फिर नजर अंदाज किया गया है. वहीं अफ्रीकी टीम में चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए डेल स्टेन की जगह लुंगी नगीदी को डेब्यू का मौका मिला है.
अगर भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार से बचना है, तो उसे सेंचुरियन के टेस्ट को हर हाल में पास करना होगा. बता दें कि केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकटे मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी.
दांव पर है ये रिकॉर्ड !
लगातार 9 सीरीज जीतने का भारत का रिकॉर्ड दांव पर है. मेजबान टीम ने पहला टेस्ट 72 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत को 2018-19 में विदेशी धरती पर 12 टेस्ट खेलने हैं और यह उनमें से दूसरा ही टेस्ट है. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए यह टेस्ट हर हालत में जीतना होगा.
दक्षिण अफ्रीका अगर 2-0 की बढ़त बना भी लेता है, तो भारत की नंबर-1 टेस्ट रैंकिंग पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारतीय टीम को स्वदेश में काफी आलोचना का सामना करना पड़ेगा.
टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड (टेस्ट फॉर्मेट) !
1. भारत का अफ्रीका दौरा (कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन) - 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 1992-1993 - साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
2. भारत का अफ्रीका दौरा (कप्तान सचिन तेंदुलकर) - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1996-1997 - साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता
3. भारत का अफ्रीका दौरा (कप्तान सौरव गांगुली) - 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2001-2002 - साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
4. भारत का अफ्रीका दौरा (कप्तान राहुल द्रविड़) - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2006-2007 - साउथ अफ्रीका 2-1 से जीता
5. भारत का अफ्रीका दौरा (कप्तान एमएस धोनी) - 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2010-2011 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ
6. भारत का अफ्रीका दौरा (कप्तान एमएस धोनी) - 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2013-2014 - साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता
प्लेइंग इलेवन: !
भारत: लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मर्करम, डीन एल्गर, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल और लुंगी नगीदी.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo