शूटिंग के दौरान बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, चार्ट्ड विमान से लौट रहे मुंबई !!

अमिताभ बच्चन !
manoranjan news | Date: 13-Mar-2018 | 12:38:28
13 मार्च 2018,
नई दिल्ली !!
अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग में दी. इस वक्त अमिताभ फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान की शूटिंग के लिए राजस्थान में हैं.
चार्ट्ड प्लेन से मुंबई लौटेंगेे अमिताभ !
उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि तबीयत खराब लग रही है. इसलिए इलाज के लिए मुंबई लौटेंगे. खबरों के मुुुताबिक, अमिताभ एक चार्ट्ड प्लेन से मुंबई वापस लौटेंगेे. अभी कुछ दिन पहले ही कोकिलाबेन अस्पताल में अमिताभ का रूटीन चेकअप हुआ था.
क्या लिखा अमिताभ ने ?
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा-'सुबह के 5 बजे, एक नई सुबह की शुरूआत, कुछ लोग जीने के लिए काम करते हैं और मेहनत करते हैं. यह कठोर है, बिना मुश्किलों के कुछ हासिल नहीं होता, काफी संघर्ष, निराशा और दर्द होगा...तभी हम सभी की उम्मीदें पूरी होंगी...कभी होंगी और कभी नहीं...जब वे नहीं कहे तब हमें अपना बेहतर देने की आवश्यकता है.'
उन्होंने लिखा, 'मैं कल सुबह अपने डॉक्टरों की टीम को अपने शरीर की जांच के लिए बुलाउंगा और वो मुझे फिर सेट कर देंगे .. मैं आराम करूंगा और आगे क्या हुआ इसके लिए आपको सूचित करता रहूंगा'
'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' फिल्म !
'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' फिल्म में अमिताभ बच्चन एक्टर आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही इस फिल्म में अमिताभ पहली बार आमिर खान के साथ दिखाई देंगे. इस फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन की पहले कुछ तस्वीर भी सामने आईं थीं. फिल्म के लिए बिग बी का लुक बेहद अलग नजर आया. सेट से लीक हुई तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना मुश्किल था. इन तस्वीरों में अमिताभ अपने सर पर साफा बांधे, पीठ पर तलवार लिए एक योद्धा की तरह नजर आए थे.
ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान को हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन का इंडियन वर्जन माना जा रहा है. यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी. जो अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस कटरीना कैफ और ठग्स फातिमा सना शेख भी अहम किरदार में हैं.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo