BCCI की ACU ने तीन घंटे तक शमी से की पूछताछ, रिपोर्ट तय करेगी किस दिशा में जायेगा शमी का करियर !!

मोहम्मद शमी !
khel news | Date: 16-Mar-2018 | 16:43:15
16 मार्च 2018,
नई दिल्ली !!
विवादों में फंसे टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. दरअसल, शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ अपनी शिकायतों से जुड़े दस्तावेज BCCI प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय को भेजकर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने को कहा था.
BCCI की ACU ने शमी से तीन घंटे तक की पूछताछ !
जिसके बाद गुरुवार शाम BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने शमी से तीन घंटे तक पूछताछ की. शमी से साउथ अफ्रीका से भारत लौटने तक के पूरे मामले के बारे में जानकारी ली गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर BCCI आज यानी 16 मार्च को बड़ा फैसला ले सकती है. इस फैसले के बाद IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयर डेविल्स भी अपना फैसला सुनाएगी कि शमी IPL में खेलेंगे या नहीं.
इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि मोहम्मद शमी का करियर किस दिशा में जाएगा. बता दें कि BCCI के प्रशासकों की समिति (COA) ने बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट के चीफ नीरज कुमार ने शमी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए थे. ACU शमी की पत्नी द्वारा उनपर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रही है.
शमी के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर पहले ही रोक लगा चुका है BCCI !
उन्होंने इस मामले में जांच कर रहे अधिकारियों को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. BCCI पहले ही शमी के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर रोक लगा चुका है. वहीं वह IPL में दिल्ली के लिए खेलेंगे या नहीं इस पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
बता दें कि शमी ने हाल ही में अपनी पत्नी के खिलाफ कई खुलासे किए. शमी ने इंटरव्यू में बताया कि हसीन जहां ने उनसे उनकी पहली शादी और बच्चों की बात छुपाई थी. उन्हें इसके बारे में बाद में पता लगना शुरू हुआ.
शमी ने बताया कि पहले हसीन जहां ने बताया था कि यह उनकी बहन (कज़िन) की बेटियां हैं, यहां तक की उनके दोस्तों-परिवार को भी यही जानकारी थी. शमी ने कहा कि इसके बावजूद भी मैं लगातार उन्हें प्यार करता था, उनका सारा खर्चा उठाता था.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo