अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फिल्म स्टार "स्टोर्मी डेनियल" के साथ अफेयर की खबर !!

फाइल फोटो !
duniya news | Date: 18-Jan-2018 | 14:27:58
18 जनवरी 2018,
अमेरिका !!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एडल्ट फिल्म स्टार स्टोर्मी डेनियल के साथ अफेयर की खबर आजकल अमेरिकी अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है. डेनियल ने अपने और ट्रंप के रिश्तों का खुलासा किया है और बताया है कि रिश्तों के दौरान उनकी 'बेड' में कैसी परफॉरमेंस रही.
वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपे आर्टिकल के मुताबिक ट्रंप की लीगल टीम ने इस एडल्ट फिल्म स्टार को 1,30,000 डॉलर भी दिए थे, जिससे वो अपना मुंह बंद रखे. पर एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में डेनियल ने कहा कि उनका और ट्रंप का लंबे समय तक अफेयर चला. ये उस समय की बात है जब मेलिनिया ट्रंप ने अपने बेटे बेरोन को जन्म दिया था और वो चार माह का था.
डेनियल ने बताया पहली मुलाकात में डिनर करने के लिए किया था प्रपोज !
एक इंटरव्यू में डेनियल ने बताया कि ट्रंप ने उन्हें पहली मुलाकात में ही साथ डिनर करने के लिए प्रपोज किया था. वे दूसरे लोगों से बात तो कर रहे थे पर लगातार उन्हें ही देख रहे थे. जब वो रात को ट्रंप के होटल रूम में पहुंची तो वो काउच पर बैठे थे और TV देख रहे थे. उन्होंने पाजामा पैंट पहना था.
उसके बाद दोनों के बीच असुरक्षित यौन संबंध बने. ट्रंप बार-बार डेनियल से कह रहे थे कि वो उन्हें फोन करेंगे. उनके साथ और समय बिताना चाहते हैं. उसके बाद कई बार दोनों मिले. एक बार दोनों की मुलाकात लॉस एंजेल्स के बेवेरले हिल्स होटल के प्राइवेट बंग्ले पर भी हुई.
डेनियल का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है !
डेनियल ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि एक बार ट्रंप ने उनसे कहा था कि तुम काफी खूबसूरत हो. तुम मेरी बेटी (इवांका) जैसी स्मार्ट दिखती हो. बता दें कि डेनियल का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है. 39 साल की डेनियल ने अपनी और ट्रंप की एक तस्वीर भी शेयर की है.
डेनियल ने कहा था कि जब वो होटल में गई थीं तब ट्रंप के बॉडीगार्ड कीथ ने उन्हें रिसीव किया था. गौरतलब है कि कीथ ट्रंप के लंबे समय तक बॉडीगार्ड रहे.
हालांकि ट्रंप की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. उनकी लीगल टीम ने इन आरोपों को बेबुनियाद कहा है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo