अंडर-19 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने PNG को 311 रनों से दी मात !!

अंडर 19 ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार जीत !
khel news | Date: 19-Jan-2018 | 18:27:24
19 जनवरी 2018,
लिंकन (न्यूजीलैंड) !!
नाथन मैकस्वीने (156) की शानदार शतकीय पारी और जेसन रॉल्स्टन (7/15) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को ICC अंडर-19 विश्व कप में पापुआ न्यू गिनी (PNG) को 311 रनों के स्कोर से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने आठ विकेट के नुकसान पर 370 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे PNG हासिल नहीं कर पाई और उसकी पारी 59 रनों पर सिमट गई.
311 रन से हारा PNG !
आस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत बहुत अच्छी रही। इस पारी में नाथन के अलावा, कप्तान जेसन सांगा (88) और परम उप्पल (61) की अर्धशतकीय पारियों ने भी अहम भूमिका निभाई. इस पारी में PNG के लिए जेम्स ताउ, सीमो कामेया, लेके मोरेया और डोरे आइगा ने दो-दो विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत !
लक्ष्य का पीछा करने उतरी PNG की पारी को 59 रनों पर समेटने में रॉल्स्टन काफी रहे. मोरया (20) के अलावा, टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया. इस पारी में रॉल्स्टन के अलावा, हाडले और एवांस ने एक-एक विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार शतकीय पारी खेलने वाले नाथन को प्लेयरप ऑफ द मैच चुना गया.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo