हरिद्वार : 800 नाबालिग लड़कियों की उनकी मर्ज़ी के खिलाफ शादी की तैयारी : लगा रहीं मदद की गुहार !!

uttra-khand news | Date: 19-Oct-2017 | 16:29:08
19 अक्टूबर 2017,
हरिद्वार !!
दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सभी का उत्साह भी बढ़ रहा है। लेकिन हरिद्वार के एक इलाके में लगभग 800 लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें डर है दिवाली के बाद के उस समय का जब उन्हें शादी करके भेज दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं।
8 से 15 साल की उम्र की लड़कियों की शादी !
यह इलाका है गुर्जर कॉलोनी जहां हर साल सर्दियों में ऐसा ही होता है। सुप्रीम कोर्ट के नाबालिग पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने को रेप करार देने के फैसले के बाद भी यहां 8 से 15 साल की उम्र की लड़कियों की शादी कर दी जाएगी। लड़कियां इस हालात से बाहर निकलना चाहती हैं लेकिन उनके परिवारों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
हरिद्वार से कुछ किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर वन गुर्जर समुदाय के लोग अपनी परंपरा के अनुसार नाबालिग लड़कियों की शादी कर देते हैं। इनमें से कई की उम्र 8 साल तक की भी होती है।
लड़कियों ने लगाई मदद की गुहार !
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जब एक हिन्दी न्यूज़ चैनल की टीम यहां पहुंची तो कई लड़कियों ने मदद की गुहार लगाई। कुछ ने तो यह तक बताया कि उनका निकाह हो चुका है और कुछ ही महीनों में वह अपने ससुराल चली जाएंगी। एक 13 वर्षीय बच्ची ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी की तारीख तय कर दी है।
18 साल से कम उम्र की 14 प्रतिशत लड़कियां शादी-शुदा !
वहीं इन बच्चियों के परिवारों को इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। कई महिलाओं ने हीं बताया कि उनकी शादी भी 10 साल की उम्र में ही हो गई थी। नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ईव के मुताबिक 18 साल से कम उम्र की 14 प्रतिशत लड़कियां शादी होती हैं।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo