उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फ का सूखा, हिमालय पर दिखी खतरे की 'ॐ' की आकृति !!

uttra-khand news | Date: 20-Jan-2018 | 17:32:25
20 जनवरी 2018,
शिमला/देहरादून !!
अमेरिका जहां भारी बर्फबारी के संकट से जूझ रहा है, वहीं भारत में स्थिति इसके ठीक उलट है। जनवरी की महीने में बर्फ से लकदक रहने वालीं हिमालय की चोटियों पर खालीपन के काले धब्बे साफ नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर रूट पर पड़ने वाले 'ॐ पर्वत' पर अभी से 'ॐ' की आकृति दिखी है। बता दें कि आमतौर पर मई-जून में यह दृश्य दिखाई देता है। मौसम वैज्ञानिक इसे ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह बता रहे हैं।
सेब की फसल के लिहाज से चिंता !
देश में सर्दी का मौसम तकरीबन अपने आखिरी दौर पर है, लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश हो या फिर उत्तराखंड, दोनों ही स्थानों पर एक भी बार भीषण बर्फबारी नहीं हुई है। इन क्षेत्रों में जनवरी महीने के आखिर तक पूरी तरह से सूखा पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से हिमाचल में सेब की फसल के लिहाज से चिंता जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यदि ऐसा ही बना रहा तो गर्मियों में पानी की समस्या भी पैदा हो सकती है।
ऐसा रहा रेकॉर्ड !
उत्तराखंड में जनवरी माह के आखिर तक 100 फीसदी बारिश की कमी देखी गई, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह 99 फीसदी से अधिक है। उत्तरी मैदानी इलाकों में भी जनवरी महीने तक बारिश नहीं हुई, जो कि कम सर्दी की प्रमुख वजह मानी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5-6 दिनों तक ऐसे बदलाव की संभावना भी नहीं है।
11-12 दिसंबर को हुई थी बारिश और बर्फबारी !
यही नहीं इस बार सर्दी के मौसम ने उत्तर भारत को सिर्फ एकबार प्रभावित किया है। ऐसा लगभग 11-12 दिसंबर को हुआ था जब मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई और हिमालय के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हुई। इसके बाद शेष दिसंबर महीने में बर्फबारी या बारिश जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और हिमालय के ऊपरी क्षेत्र तक ही सीमित रही है।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo