उत्तराखंड के स्कूलों में नई गाइड-लाइन जारी, गर्ल्स स्कूल के वाहनों में लेडी हेल्पर होगी अनिवार्य !!

सांकेतिक तस्वीर !
uttra-khand news | Date: 24-Nov-2017 | 17:39:11
23 नवंबर 2017,
देहरादून !!
उत्तराखंड के गर्ल्स स्कूल के वाहनों में लेडी हेल्पर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। गुरुवार को इसे लेकर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है। वाहन में लेडी हेल्पर को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था। इसके बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इसे लेकर सख्ती दिखाई थी। अब उत्तराखंड परिवहन विभाग स्कूली वाहनों के चालक और परिचालकों के लिए नियम तय कर दिए हैं। इसमें गर्ल्स स्कूल की बसों में लेडी हेल्पर को अनिवार्य कर दिया गया है।
गर्ल्स स्कूल बसों में लेडी हेल्पर के लिए गाइड लाइन वाला पत्र देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी भेजा गया है। गाइड-लाइन के तहत सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित कराने के ये निर्देश RTO सुधांशु गर्ग की ओर से जारी हुए हैं।
ये हैं नई गाइड-लाइन !
- नई गाइड-लाइन में बताया गया है कि स्कूली वाहन के चालक को न्यूनतम 5 साल का अनुभव व पुलिस सत्यापन होना जरूरी है। बिना योग्य परिचालक के बस का संचालन नहीं होगा।
- स्कूली वाहनों में स्पीड गवर्नर होना अनिवार्य है। गति ज्यादा होने पर चालक का लाइसेंस जब्त कर उसे अयोग्य कर दिया जाएगा।
- स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग न की जाए और वाहनों के दरवाजे बंद हों।
- चालक जिन बच्चों को ले जा रहा है, उनके नाम, पते व परिजनों के नाम व मोबाइल नंबर की सूची उसके पास उपलब्ध होनी चाहिए।
- किंडर-गार्डन वाले बच्चों को बस स्टॉप पर लेने अगर परिजन नहीं आते हैं तो चालक-परिचालक उसे सुरक्षित स्कूल लाएं और वहां से परिजनों को बुलाया जाए।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo