पाकिस्तानी PM निजी यात्रा पर थे इसलिए एयरपोर्ट पर की तलाशी : अमेरिकी अधिकारी !!

फाइल फोटो !
duniya news | Date: 29-Mar-2018 | 17:12:16
29 मार्च 2018,
नई दिल्ली !!
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की एयरपोर्ट पर तलाशी लिए जाने पर अमेरिका ने सफाई दी है। एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी PM निजी यात्रा पर अमेरिका गए हुए थे, इसलिए उनकी तलाशी ली गई।
उन्होंने कहा- 'साफ है, आधिकारिक दौरे की बात अलग होती है !
नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के उपप्रवक्ता अलेक्जेंडर मैकलारेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'जहां तक मुझे लगता है, जब कोई राष्ट्रप्रमुख बिना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के निजी तौर पर यात्रा का विकल्प चुनता है तो वह एक आम नागरिक की हैसियत से यात्रा कर रहा होता है। तब उसे उसी तरह की जांच से गुजरना होगा जिससे हम या आप गुजरते हैं।' उन्होंने कहा, 'साफ है, आधिकारिक दौरे की बात अलग होती है।'
अब्बासी अपनी बीमार बहन को देखने अमेरिका गए थे !
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विडियो में में दिख रहा है कि अब्बासी का न्यू यॉर्क के जॉन एफ. केनेडी एयरपोर्ट पर सघन तलाशी ली जा रही है। यह वाकया इसी हफ्ते का है। विडियो में अब्बासी तलाशी के बाद अपने बेल्ट को बांधते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद वह अपने कोट और बैग को उठाकर वहां से जाते दिख रहे हैं। मीडिया के मुताबिक अब्बासी अपनी बीमार बहन को देखने के लिए अमेरिका गए थे।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo