Fri 22, Feb 2019
Fri 22, Feb 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

पश्चिम-बंगाल : भाजपा-TMC को रोकने के लिए लेफ्ट के साथ समझौता करना चाहती है कांग्रेस !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

CPM महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी !



west-bengal news | Date: 10-Feb-2019 | 14:25:13

10 फरवरी 2019,

नई दिल्ली !!

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल सियासी समीकरण बैठाने में लगे हैं. इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और CPM के बीच रणनीतिक समझौता तय होता दिखा रहा है. राज्य में सत्ताधारी TMC और केंद्र में सत्ताधारी भाजपा से नाराज वोटों का विभाजन रोकने के लिए माना जा रहा है कि CPM बंगाल की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं खड़े करेगी. पिछले कुछ समय से राज्य की कांग्रेस और CPM इकाई इस समझौते की पैरवी करती रही हैं.

लेफ्ट के साथ समझौता करना चाहती है कांग्रेस !

मीडिया के मुताबिक कोलकाता में शुक्रवार और शनिवार को हुई CPM पोलित ब्यूरो की मीटिंग में कांग्रेस के साथ समझौते पर चर्चा हुई. तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि पार्टी अपनी गरिमा का त्याग किए बिना लेफ्ट के साथ समझौता करना चाहती है.

अब तक कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के समझौते का विरोध करती रही CPM की केरल इकाई के रुख में भी नरमी आई है. CPM की केरल इकाई के सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है तो इसके लिए सभी रणनीतिक कदम उठाने होंगे. कांग्रेस ने भी भी इस तरीके के घोषणा स्पष्ट तौर पर कर चुकी है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2018 में कांग्रेस और CPM पोलित ब्यूरो ने यह तय किया था कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को हराना मुख्य लक्ष्य है, लेकिन पोलित ब्यूरो में यह भी तय हुआ था कि यह कांग्रेस के साथ किसी राजनीतिक गठजोड़ के बिना होगा. हालांकि पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए विकल्प खुले रखे थे, इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि गैर-भाजपा, गैर-TMC वोटों को ज्यादा से ज्यादा एकजुट किया जाए.

क्या बोले सीताराम येचुरी ?

शनिवार को मीडिया से बातचीत में CPM महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि बंगाल में जहां वाम दलों के उम्मीदवार नहीं हैं, वहां हम भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को हराने रणनीति पर काम करेंगे. हमारा उद्देश्य है कि भाजपा और TMC से नाराज वोटों को ज्यादा से ज्यादा एकजुट किया जाए. उन्होंने कहा कि वाम दल इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि किन जगहों पर उम्मीदवार खड़े करने हैं.  

सूत्रों के मुताबिक कम से कम ऐसी चार सीटे हैं जहां लेफ्ट अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा कर सकती. कांग्रेस के पास इस समय पश्चिम बंगाल के-जंगीपुर, उत्तर मालदा, दक्षिण मालदा और बहरामपुर से 4 सांसद हैं. सीताराम येचुरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी 'शासक वर्ग' की पार्टी के साथ संयुक्त अभियान या गठजोड़ नहीं करेंगे. लिहाजा बंगाल इकाई इस मुद्दे पर हर तरफ से मशविरा लेकर इस मुद्दे पर अपना प्रस्ताव भेजेगी. जिस पर अगले महीने होने वाली सेंट्रल कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

विधानसभा चुनाव में हुआ था ऐसा समझौता !

गौरतलब है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और CPM के बीच इसी तरह का समझौता हुआ था, जिसमें दोनों दलों ने एक साथ मंच साझा नहीं किया. इस चुनाव का नतीजा अपेक्षाकृत वैसा नहीं रहा जितना कांग्रेस और CPM को उम्मीद थी. लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन CPM से बेहतर रहा. कांग्रेस इस चुनाव में 44 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी तो कभी पश्चिम बंगाल में एकछत्र राज करने वाले वाम दल 33 सीटों पर सिमट गए.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की कांग्रेस इकाई TMC के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं. हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने ममता बनर्जी की अगुवाई में हुई विपक्षी दलों के शक्ति प्रदर्शन और हाल ही में शारदा घोटाला मामले में CBI के एक्शन के खिलाफ उनके धरने का समर्थन किया था. लेकिन पार्टी की प्रदेश इकाई लगातार कांग्रेस अध्यक्ष को इस बात से अवगत कराती रही कि किस तरह TMC राज्य में पार्टी को कमजोर कर रही है.

राज्य के मायने नहीं रखते कांग्रेस नेता !

उधर ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि उनके लिए राज्य के कांग्रेस नेता मायने नहीं रखते क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व TMC की विपक्षी दलों को एकजुट करने की भूमिका का प्रशंसक रहा है. पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में भाजपा के ग्राफ में जबरदस्त उछाल आया है और जनमानस में पार्टी खुद को मुख्य विपक्षी दल के तौर पर साबित करने में कामयाब भी रही है. लिहाजा बंगाल में यह चुनाव भाजपा बनाम TMC होना तय माना जा रहा था. लेकिन अगर कांग्रेस-CPM के बीच समझौता हो जाता है तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • कोलकाता पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए राजीव कुमार, CID में AGP और IGP नियुक्त किया !!

  • ममता बनर्जी बोलीं- दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है भाजपा, केंद्र सरकार ने क्या कार्रवाई की ?

  • पश्चिम-बंगाल : भाजपा-TMC को रोकने के लिए लेफ्ट के साथ समझौता करना चाहती है कांग्रेस !!

  • PM मोदी पर बरसी ममता बनर्जी- चुनाव के लिए पहले 'चायवाला' बनते हैं, फिर बाद में 'राफेलवाला' !!

  • अमित शाह का हेलीकॉप्टर रोकने पर बोलीं ममता बनर्जी, वो स्वाइन फ्लू लेकर बंगाल आ रहे थे !!

  • बंगाल : योगी-शाह के बाद अब शाहनवाज हुसैन को भी नहीं मिली इजाजत, रैली स्थल से वापस लौटे !!

  • ममता का CM योगी पर निशाना, कहा- यूपी तो उनसे संभल नहीं रहा और बंगाल घूम रहे हैं !!

  • पश्चिम-बंगाल : TMC कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर में की तोड़फोड़, कुर्सियां फेंकी, बैनर और झंडे फाडे़ !!

  • ममता vs CBI : राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को भेजी गोपनीय रिपोर्ट, धरनास्थल से ही काम करेंगी ममता !!

  • ममता बनर्जी ने धरना स्थल पर ही बुलाई कैबिनेट की बैठक, बजट को दी हरी झंडी !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo