Wed 11, Dec 2019
Wed 11, Dec 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

पंकजा मुंडे के पोस्ट से भाजपा में हलचल, क्या फडणवीस के खिलाफ खुलकर बोलेंगी ?

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

पंकजा मुंडे और देवेंद्र फडणवीस !



maharashtra news | Date: 02-Dec-2019 | 10:56:32

02 दिसंबर 2019,

मुंबई !!

महाराष्ट्र में भाजपा को स्थापित करने वाले दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी, भाजपा की फायरब्रांड नेता और राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे की एक फेसबुक पोस्ट से महाराष्ट्र के राजनीतिक हलके में एक बार फिर उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद वह दबी जुबान में महाराष्ट्र भाजपा के आला नेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी है। अब ताजा फेसबुक पोस्ट से उन्होंने संकेत दिया है कि वह चुप नहीं रहेंगी? ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपना गुस्सा खुलकर जाहिर करेंगी?

पंकजा मुंडे मराठावाडा की परली सीट पर अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हाल ही में विधानसभा का चुनाव हारी हैं। अपनी इस हार को पंकजा पचा नहीं पाई हैं। वह पब्लिक के सामने और अपने समर्थकों के बीच तब से खामोश हैं। लेकिन भाजपा के कई बड़े नेताओं के समक्ष वह अपनी व्यथा व्यक्त कर चुकी हैं।

मैं चुनाव हारी नहीं, मुझे हरवाया गया : पंकजा !

बड़े नेताओं को पंकजा यह बता चुकी हैं कि वह चुनाव हारी नहीं हैं, उन्हें चुनाव हरवाया गया है। पंकजा ने ऐसी कई बातें वरिष्ठ नेताओं को सबूत के साथ बताई हैं कि किस तरह उन्हें चुनाव हरवाने के लिए काम किया गया। सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ नेताओं के समक्ष व्यथा व्यक्त करते वक्त पंकजा का सारा रोष पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ रहा है।
 
अपनी हार से आहत पंकजा मुंडे ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने समर्थकों को 12 दिसंबर के दिन गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर बीड के गोपीनाथगढ़ पहुंचने को कहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उस दिन पंकजा वही सब कहेंगी, जो वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को बता चुकी हैं? क्या वह इस बात का खुलासा करेंगी कि उनकी हार में किस-किस का हाथ है? क्या वह इस बहाने राज्य की OBC राजनीति में कोई नया कार्ड प्ले करने जा रही हैं?

क्या है पंकजा का प्लान ?

यह और इस तरह के तमाम सवाल रविवार को मुंबई से लेकर बीड तक चर्चा में रहे। भाजपा के कुछ बड़े नेताओं से जब इस बारे में चर्चा की, तो उनका कहना था कि पंकजा मुंडे नाराज जरूर हैं, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि वह पार्टी के खिलाफ कुछ करेंगी। हालांकि इन नेताओं का कहना है कि किसी व्यक्ति विशेष के बारे में अगर उनके मन में गुस्सा है, तो वह उसे अपने समर्थकों के समक्ष प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से व्यक्त कर सकती हैं। जब इस बारे में पंकजा से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
 
OBC राजनीति का दर्द !

चुनाव हारने के बाद से बड़े नेताओं के साथ चर्चा में पंकजा मुंडे लगातार एक मुद्दा पूरे फोर्स के साथ उठाती रही हैं कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने कैसे राज्य में भाजपा के OBC नेताओं को खत्म करने की कोशिश की है। उन्होंने कई बार अपने करीबी लोगों के साथ भी इस बात को उठाया है कि इस चुनाव में भाजपा के प्रमुख OBC नेताओं को राजनीति की मुख्यधारा से हटाने का काम सुनियोजित तरीके से किया गया।

पहले एकनाथ खडसे को अलग-थलग किया गया। फिर उन्हें चुनाव हरवाया गया। राज्य मंत्री रहे राम शिंदे को चुनाव हरवाया गया। पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी धनगर समाज को आरक्षण का मुद्दा भी जानबूझकर प्रलंबित रखा गया। पंकजा को लग रहा है कि उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए यह सब किया गया।

केंद्रीय नेतृत्व को संकेत !

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पंकजा अब विधायक भी नहीं हैं। राजनीतिक बेरोजगारी की यह स्थिति किसी को भी व्यथित कर सकती है। राज्य में अगले पांच साल या भाजपा सरकार वापस आने तक कुछ मिलने की स्थिति नहीं है। ऐसे में उन्हें अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए केंद्रीय मदद की जरूरत है। राज्यसभा नहीं तो कम से कम मंत्री दर्जा प्राप्त किसी केंद्रीय संस्थान का अध्यक्ष तो उन्हें नियुक्त किया ही जा सकता है। बहुत संभव है कि पंकजा इसके लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही हों।

फेसबुक पोस्ट में यह सब लिखा !

पंकजा मुंडे ने मराठी में एक लंबी पोस्ट लिखी है। उसका हिंदी में संक्षिप्त लब्बोलुआब यह है- 'राज्य में बदले राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए यह सोचने और निर्णय लेने की आवश्यकता है कि आगे क्या किया जाए। मुझे स्वयं से बात करने के लिए आठ से 10 दिन की आवश्यकता है। मौजूदा राजनीतिक बदलावों की पृष्ठभूमि में भावी यात्रा पर फैसला किए जाने की आवश्यकता है। अब क्या करना है? कौन सा मार्ग चुनना है? हम लोगों को क्या दे सकते हैं? हमारी ताकत क्या है? लोगों की अपेक्षाएं क्या हैं? मैं इन सभी पहलुओं पर विचार करूंगी और आपके सामने 12 दिसंबर को आऊंगी।'



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • रेप कैपिटल : उपराष्‍ट्रपति की राहुल गांधी को नसीहत, देश का नाम बदनाम न करें !!

  • CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले उद्धव ठाकरे, एयरपोर्ट पर किया स्वागत !!

  • सिंचाई घोटाले में अजित पवार को ACB से क्लीन चिट !!

  • महाराष्‍ट्र : राज्‍यसभा सांसद समेत 12 MLAs भाजपा छोड़ने को तैयार, गुफ्तगू जारी !!

  • महाराष्ट्र कैबिनेट का फॉर्मूला तय : NCP के 16, शिवसेना के 14 और कांग्रेस के 13 नेता बन सकते हैं मंत्री !!

  • नागरिकता बिल पर मोदी सरकार को मिला शिवसेना का साथ, कहा- हम घुसपैठियों के खिलाफ !!

  • शिवसेना का भाजपा पर तंज- शरद पवार ने खोली परदे के पीछे की कहानी !!

  • मोदी ने दिया था साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव, मैंने कहा मुमकिन नहीं : शरद पवार !!

  • अनंत हेगड़े का दावा सही है तो इस्तीफा दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : NCP !!

  • पंकजा मुंडे को मनाने में जुटी भाजपा, शिवसेना बोली- आईं तो स्वागत करेंगे !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo