झारखंड चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, कई मौजूदा विधायकों के नाम गायब !!

मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर !
bihar-jharkhand news | Date: 10-Nov-2019 | 18:27:47
10 नवंबर 2019,
रांची !!
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पहली लिस्ट जारी कर दी. भाजपा ने 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं जबकि 10 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे|
उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए भाजपा के कार्यक्रारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले झारखंड को भ्रष्टाचार और अस्थिरता के लिए जाना जाता था. लेकिन रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड को विकास और स्थिरता के लिए जाने जाना लगा है. भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और राज्य विकास की तरफ अग्रसर है|
बैठकों में सीटों के बंटवारे पर चर्चा !
बहरहाल, भाजपा को अपने सहयोगियों आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ भी सीटों का बंटवारा करना है. आजसू एक दर्जन से अधिक सीटें मांग रही है तो राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा आधा दर्जन सीटें चाह रही है. गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं के स्तर से हुई बैठकों में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो चुकी है|
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर के दिल्ली स्थित आवास पर बीते गुरुवार को झारखंड कोर कमेटी की बैठक हुई थी. इसके बाद देर रात तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर भी बाद में मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा आदि की मौजूदगी में बैठक चली. माना जा रहा है कि इन दोनों बैठकों में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी|
पांच चरणों में होंगे चुनाव !
बता दें कि चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा. 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी. वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को जबकि 20 दिसंबर को पांचवें चरण की वोटिंग होगी. विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा. झारखंड के 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं. 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo